Posts

Showing posts from January 2, 2018

राहुल गाँधी के नाम खत..

Image
आदरणीय राहुल गांधी जी,अध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सुपुत्र स्वर्गीय राजीव गांधी, प्रपौत्र इंदिरा गांधी सबसे पहले आपको कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं, राहुल गांधी जी भारतीय राजनीति में आपका और आपकी पार्टी का हमेशा दबदबा रहा है लेकिन अब आप अपने सवा सौ साल के इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुज़र रहें है,ये आपके लिए चिंता का विषय है लेकिन क्यों ये आपको पता है? राहुल गांधी जी एक परिंदा अगर उड़ना छोड़ दें और और शेर अगर शिकार करना छोड़ दें तो वो क्या करता है? आपको पता है? मुझे तो नही पता क्योंकि उसका खुद का भी पता नही रहता है वो कहा गयाऔर ये सिर्फ इसलिए क्योंकि वो अपनी "महत्वता" खो चुका है,भूल चुका है।क्या यही स्थिति आपके साथ नही है? क्या आप देश के सबसे पुराने राष्ट्रीय राजनीतिक दल नही है क्या आप "विपक्षी" दल नही है? तो आप ऐसा महसूस क्यों नही करा रहें है? सवाल बहुत प्रैक्टिकल है कि क्यों आप और आपकी पार्टी अपनी मूल विचारधारा से परे होकर "क्लोन" बनना चाह रही है? क्यों आप "सॉफ्ट हिंदुत्व" को महत्वता दे रहें है ? क्यों आप खुद को "ब