Posts

Showing posts from December 7, 2017

क्या ये "भारत" की तस्वीर है

Image
क्या ये "भारत" की तस्वीर है? ऐसी तस्वीर जो इंसान की चींखों पर गौर न करें,रोती बिलखती,आवाज़ों पर गौर न करें,रहम न करें नज़र भी घुमाएं,न उसकी तरफ देखें जिसके लिए उसके दिल मे नफरत भरी है,इतनी नफ़रत की की लोहे का औज़ार से सिर पर वार करते हुए अपमी आप को शांति दे? क्यों वो ये भूल रहा है कि वो एक 50 साल का आदमी है ऐसा आदमी जो गरीब है किसान है,कमज़ोर है,और उस पर वो हमले क्यों कर रहा है? बस वो एक ही काम करता है और उस शख्स के टुकड़े टुकड़े कर देता,और उसे आग लगा देता है? (तस्वीर बीबीसी हिंदी) क्या कुछ देर रुक कर सोचना नही चाहिए इस बात पर की ये क्या हुआ? क्या एक इंसान की जान नही चली गयी,क्या मारने वाले के अंदर "आत्मा" बची नही? शायद नही क्योंकि इंसानी जिस्म ये "हैवानी" काम कर ही नही सकता है,लेकिन ऐसा काम हुआ है वो भी बुद्ध और गांधी की ज़मीन पर मर्यादा पुरूषोत्तम की ज़मीन पर "वी दा पीपल्स ऑफ इंडिया" कहने वाले संविधान की ज़मीन पर, की एक इंसान को काट दिया गया। राजस्थान के राजसमन्द जिले में बुधवार को एक व्यक्ति की हत्या कर वीडियो वायरल किया गया और बताया गया कि