Posts

"फेक न्यूज़" और सोशल मीडिया.

Image
"फेक न्यूज़" इस शब्द के शाब्दिक अर्थ पर यदि गौर करें तो ये "उल्लू बनाना" नज़र आता है और न्यूज़ यानी खबर ऐसी खबरें जो "उल्लू बनाने" के काम आ सकें,अब अगर गौर करें तो देखने मे ये आएगा कि कौन किसे और क्यों "उल्लू बना" रहा है? यानी फेक न्यूज़ दिखा रहा है? इस बात की बुनियादी वजह राजनीतिक और मानसिक धारणा को मजबूत करना है और इसके लिए अलग अलग हथकंडे अपनाने से जुड़ी है। "फेक न्यूज़" ये वो दांव है जिसके द्वारा एक आबादी को,एक बहुत बड़ी तादाद को बहुत आसानी से "भीड़" में तब्दील किया जा सकता है। इसके बाद आपकी मानसिकता में ज़हर भरा जाता है। इसके बाद एक नफरत कि चिंगारी को धीरे धीरे बढाया जाता है और आपको "उत्तेजित" किया जाता है और एक शक्ल आपके "दुश्मन" की,आपके "समुदाय" के दुश्मन की या आपके "समुदाय" के दुश्मन की भावना कब आपके भीतर आ जाती है आप समझ ही नही पातें है और ये सब करती है "फेक न्यूज़"। फेक न्यूज का "कारोबार" जो अब तरक्की कर रहा है असल में ये इक्कीसविं सदी की शुरुआत यानी 31 दिसम्...

अटल जी "अटल" थे ?

Image
अटल जी, आप राजनीती के "अटल" है,आप बेहतरीन वक़्ता हुआ करते थे,आपने देश के "कारगिल" विजय कराया,आपने बिना "कांग्रेस" वाली सरकार पांच साल चलाकर दिखाई,बहुत बड़ी हिम्मत चाहिए होती है इसम...

"सॉफ्ट हिंदुत्व" नुकसान देह रहा ।

Image
गुजरात चुनाव के परिणाम आ गए है,चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार भाजपा को बहुमत मिला है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष ने वहां सरकार बनाने के ऐलान कर दिया है । भाजपा छठी बार ल...

सोनिया गांधी होने का मतलब...

Image
कांग्रेस में "सोनिया युग" खत्म हो गया,और कांग्रेस में ही क्यों देश मे ही सोनिया युग खत्म हो गया,क्योंकि सोनिया गांधी सिर्फ कांग्रेस की नेता नही रही,देश की नेता रही है,और सिर्फ कांग्रेस की अध्यक्ष नही रही है,देश के प्रधानमंत्री पद की दावेदार रही हैं । सोनिया गांधी ने आज नम आंखों में भरी खुशी के साथ अपने सुपुत्र राहुल गांधी को अध्यक्ष पद का दारोमदार दे दिया है । ये इतिहास को बदलने जैसा है क्योंकि 19 बरस तक कांग्रेस को अपनी रणनीतियों के तहत चलाने वाली सोनिया गांधी याबी अध्यक्ष पद से हट गई है । सोनिया गांधी असल मे उस कद की नेता है जो 1998 के कांग्रेस के बुरे दौर में उसका अध्य्क्ष पद का भार सम्भाला था, जब कांग्रेस भाजपा के सामने कही नही टिकती थी,अटल बिहारी वाजपेयी देश के सर्वप्रिय नेता थे और उनका सानी कोई नही था । लेकिन सोनिया ने इस चुनोती को स्वीकार किया और अध्यक्ष पद का भार सम्भाला था । इसके बाद सोनिया गांधी की अध्यक्षता और उन्ही की ही रणनीति के बदौलत कांग्रेस आगे बढ़ी और अटल बिहारी वाजपेयी के "इंडिया शाइनिंग" नारे को अपनी रणनीति के दम पर हराने का दम खम दिखाया । ये बा...

क्या ये "भारत" की तस्वीर है

Image
क्या ये "भारत" की तस्वीर है? ऐसी तस्वीर जो इंसान की चींखों पर गौर न करें,रोती बिलखती,आवाज़ों पर गौर न करें,रहम न करें नज़र भी घुमाएं,न उसकी तरफ देखें जिसके लिए उसके दिल मे नफरत भरी है,इतनी नफ़रत की की लोहे का औज़ार से सिर पर वार करते हुए अपमी आप को शांति दे? क्यों वो ये भूल रहा है कि वो एक 50 साल का आदमी है ऐसा आदमी जो गरीब है किसान है,कमज़ोर है,और उस पर वो हमले क्यों कर रहा है? बस वो एक ही काम करता है और उस शख्स के टुकड़े टुकड़े कर देता,और उसे आग लगा देता है? (तस्वीर बीबीसी हिंदी) क्या कुछ देर रुक कर सोचना नही चाहिए इस बात पर की ये क्या हुआ? क्या एक इंसान की जान नही चली गयी,क्या मारने वाले के अंदर "आत्मा" बची नही? शायद नही क्योंकि इंसानी जिस्म ये "हैवानी" काम कर ही नही सकता है,लेकिन ऐसा काम हुआ है वो भी बुद्ध और गांधी की ज़मीन पर मर्यादा पुरूषोत्तम की ज़मीन पर "वी दा पीपल्स ऑफ इंडिया" कहने वाले संविधान की ज़मीन पर, की एक इंसान को काट दिया गया। राजस्थान के राजसमन्द जिले में बुधवार को एक व्यक्ति की हत्या कर वीडियो वायरल किया गया और बताया गया कि ...

सवाल "कानून" का है...

Image
आज 6 दिसम्बर है आज की तारीख का इतिहास आज़ाद भारत के इतिहास में हमेशा याद किया जायेगा,और जब जब इतिहास लिखा जायेगा और इतिहास में इस तारीख का ज़िक्र होगा तो सवाल ज़रूर होगा की संवेध...

रहमत दुनिया के लिए...

Image
रबिउल्लअव्वल के महीने का 12रवां दिन गवाह है एक ऐसी शख़्सियत की पैदाइश का जो तमाम इंसानियत के लिए रहमत बन कर आये,जिस शख़्सियत ने अपने हुस्न ए अख़लाक़ की वजह से अपने विरोध करने वाले तक को अपना क़ायल कर लिया,अपनी क़ाबिलियत के दम पर लोगों को अपने मॉड्यूल के साथ बा अख़लाक़,तक़वे,क़वानीन और बेहतरीन पॉलिसी को लेकर लोगों के सामने रखा और इसी तरह मज़हब ए इस्लाम के ज़रूरी बिंदुओं को तमाम दुनिया के सामने और एक बहतरीन मॉड्यूल सामने रखा ,ये शख़्सियत कोई और नही ये है पैग़म्बर मुहम्मद(स.अ) जिन्हें तमाम दुनिया के लिए रहमत भी कहा जाता है,पैग़म्बर मुहम्मद वो शख़्सियत है जो एक अँधेरी गुफा में चमकदार रौशनी की तरह है. इस बात को सिर्फ बताने के लिए नही कहा जाता है बल्कि इस के पीछे वजह है पैग़म्बर मुहम्मद के हर इंसान से जुड़े खाने पीने,रहने,सोने,ज़िन्दगी,मौत,शादी सेक्स,बच्चे,परिवार और सबसे ज़रूरी औरतों के बारे में तरीक़ों का ये बात इसलिए भी अहम है क्योंकि पैग़म्बर मुहम्मद जिस ज़मीन पर पैदा हुए जहा इंसान इंसान के खून का प्यासा था,बच्चियों को ज़िंदा दफ़्न किया जाता था,औरतों को पैर की जूती समझा जाता था और औरतों के साथ नाजाइज़ रिश्तों क...